फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर पांच करोड़ रुपये की दारू गटक जाएंगे लोग 

Fri, 02 Mar 2018 05:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
red wine
विज्ञापन
रंगों के पर्व होली पर इलाहाबादी करोड़ों रुपये का नशा कर जाएंगे। दो दिन के लिए देशी-विदेशी शराब के साथ बियर पर पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। होली के दौरान दो दिन के लिए विदेशी शराब और बियर की करीब दो लाख बोतलों की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है। होली पर करीब 5 करोड़ रुपये के व्यवसाय की उम्मीद है। रंगों के इस त्यौहार पर करीब डेढ़ दिन देशी-विदेशी शराब और बियर की दुकानों के बंद रहने से जाम के शौकीनों ने गुरुवार को जमकर खरीदारी की। शराब और बियर की फुटकर दुकानों पर अपनी-अपनी पसंद की शराब के लिए भीड़ लगी रही। 
विज्ञापन


शराब की चकाचक  मांग को देखते हुए फुटकर विक्रेताआें ने दुकानों को बंद करने के बाद भी बिक्री जारी रखी। इसके लिए तरह-तरह के जुगाड़ भिड़ाए गए। कारों व बाइक की डिग्गियों में रख-रखकर शराब बेची गई।  होली पर 2 मार्च को शराब-बियर और भांग की दुकानें बंद रहेंगी। इन दुकानाें को अगले दिन 3 मार्च को दोपहर बाद खोलने का निर्देश जारी किया गया है। ऐसे में करीब डेढ़ दिन दुकानों के बंद रहने से शराब के दीवानों ने एक मार्च को ही दो दिन का कोटा खरीद कर रख लिया। इसके लिए छोटी-बड़ी हर दुकान की खाक  छानी गई। आबकारी विभाग के मुताबिक सामान्य दिनों की तुलना में होली पर शराब की दोगुनी मांग है। सामान्य दिनाें में जिले में प्रतिदिन देशी शराब की खपत 25 हजार लीटर होती है जो होली पर बढ़कर 50 हजार लीटर का आंकड़ा पार करती दिख रही है। इससे लगभग डेढ़ करोड़ का व्यवसाय होने की उम्मीद है। इसी प्रकार साढ़े तीन करोड़ रुपये तक की विदेशी शराब और बियर गटक ली जाएगी। बता दें कि इलाहाबाद जिले में देशी शराब की 421, विदेशी शराब की 199 और बियर की 190 फुटकर दुकानें हैं। जबकि 12 मॉडल शॉप हैं।

जिला आबकारी अधिकारी संदीप बिहारी मोडवेल के मुताबिक केवल देशी शराब का ही सालाना कोटा निर्धारित होता है। जनपद के लिए यह कोटा 80 लाख बोतल का है। उन्होंने कहा कहा कि विदेशी शराब की मांग मेें करीब 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बताया कि विदेशी शराब की आपूर्ति मांग के हिसाब से होती है जो होली पर काफी बढ़ गई है। 
विज्ञापन


होली पर शराब की ऐसी मांग बढ़ी कि आपूर्ति कम पड़ गई। सबसे अधिक दिक्कत मनचाहे ब्रांड को लेकर हुई। जिला आबकारी अधिकारी ने भी मांग के सापेक्ष आपूर्ति में कुछ दिक्कत स्वीकार की लेकिन यह भी कहा कि  इलाहाबाद में शराब की कोई कमी नहीं है।

आपूर्ति पर नजर रखने को ईआईबी सक्रिय
इलाहाबाद। होली पर शराब की आपूर्ति व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए आबकारी आयुक्त धीरज साहू के निर्देश पर एक्साइज इंटेलीजेंस ब्यूरो (ईआईबी) को लगाया गया है। इसकी मॉनीटरिंग संयुक्त आयुक्त से कराई जा रही है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक आपूर्ति में गड़बड़ी न होने देने के लिए जिला आबकारी अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी गई है। होली बाद ईआईबी की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

मय के शौकीनाें की ढीली हुई जेब
इलाहाबाद। होली पर्व पर शराब की मांग अधिक होने से मय के शौकीनों को निर्धारित मूल्य से अधिक का भुगतान करना पड़ा। गुरुवार को सोशल मीडिया में इसे लेकर शिकायतों की भरमार रही। खरीदरों की शिकायत थी कि अंग्रेजी शराब की दुकानों पर फुल बोलल के लिए 50 रुपये, हाफ के लिए 20 रुपये तथा क्वाटर के लिए 10 रुपये तक का अतिरिक्त जेब ढीली करनी पड़ी।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें