फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : आंधी के बाद थमी हवा की रफ्तार, पंखे-कूलर भी हुए बेअसर, 18 से 22 मई तक 47 डिग्री रहेगा तापमान

Sun, 17 May 2026 01:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

तापमान में वृद्धि और हवाओं का न चलना लोगों के लिए दोहरी मुसीबत का कारण बना हुआ है। ऐसे में पंखे व कूलर भी राहत नहीं पहुंचा पा रहे हैं। रविवार को मौसम में आर्द्रता कम होने के बावजूद जून की उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा था।
विज्ञापन
प्रयागराज में प्रचंड धूप। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तापमान में वृद्धि और हवाओं का न चलना लोगों के लिए दोहरी मुसीबत का कारण बना हुआ है। ऐसे में पंखे व कूलर भी राहत नहीं पहुंचा पा रहे हैं। रविवार को मौसम में आर्द्रता कम होने के बावजूद जून की उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा था। मौसम विभाग के अनुसार आम तौर पर इस प्रकार की उमस भरी गर्मी का एहसास मानसून आने के बाद होता है। मई महीने में सूखी गर्मी पड़ती है। जिसकी वजह से लू लगने का खतरा रहता है। इस बार आंधी आने के बाद हवाओं की रफ्तार थम सी गई है। वहीं दूसरी तरफ तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी तीन से चाल दिनों तक लोगों को इसी प्रकार की गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं 18 से 22 मई तक तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। इसकी वजह से दिन और रात में भी गर्मी हावी रहेगी। न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

हीट स्ट्रोक का बढ़ेगा खतरा

एसआरएन अस्पताल के फिजीशियन डॉ. आरके तिवारी का कहना है कि बढ़ते तापमान की वजह से हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाएगा। इसके अलावा अधिक पसीना निकलने से पानी की कमी, कमजोरी, उलझन, पेट में ऐंठन, डायरिया व सांस लेने में समस्या हो सकती है। ऐसे में दोपहर 12 से चार बजे तक जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें