फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CNG Rate Prayagraj : सीएनजी के भी बढ़े दाम ने बढ़ाई उपभोक्ताओं की चिंता, समाज का हर वर्ग प्रभावित

Sun, 17 May 2026 01:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पेट्रोल-डीजल के बाद सीएनजी के दाम में भी बढ़ोतरी की गई है। प्रयागराज में सीएनजी के दाम में प्रति किलो डेढ़ रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इससे प्रतिकिलो दाम 95 से बढ़कर 96.50 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
सीएनजी के नए रेट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल-डीजल के बाद सीएनजी के दाम में भी बढ़ोतरी की गई है। प्रयागराज में सीएनजी के दाम में प्रति किलो डेढ़ रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इससे प्रतिकिलो दाम 95 से बढ़कर 96.50 रुपये हो गया है। ऐसे में कई उपभोक्ताओं के मुताबिक इस बढ़ोतरी से भी समाज का हर वर्ग प्रभावित होगा।

विज्ञापन


सिविल लाइंस में इंडियन ऑयल अडाणी गैस पर पहुंचे झूंसी के रहने वाले हेमंत कुमार ने कहा कि युद्ध की वजह से दाम बढ़ाए जा रहे हैं। इससे पूरे महीने का खर्च 10 फीसदी बढ़ जाएगा। शंकरगढ़ के रहने वाले किशोरी सिंह ने कहा कि बार-बार सीएनजी के दाम बढ़ाना ठीक नहीं है। चुनाव के बाद अचानक दाम बढ़ा देना एक तरह से लोगों के साथ धोखा है।
एलनगंज के रहने वाले अमित कुमार और हिमांशु पाल ने कहा कि बार-बार सीएसजी के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। ऐसा सरकार को नहीं करना चाहिए।

एक परिवहन कंपनी में अपनी कार चलाने वाले नवनीत गौतम ने कहा कि सीएनजी के दाम बढ़ने से हमारा मार्जिन कम हो जाएगा। कौड़िहार के रहने वाले सुरेश पाल ने बताया कि वो टेंपो चलाते हैं। दाम बढ़ने के बाद उन्हें भी किराया बढ़ाना पढ़ेगा। अल्लापुर के रहने वाले संदीप त्रिपाठी ने कहा कि सीएनजी के दाम अब काफी ज्यादा हो गए हैं। पेट्रोल या डीजल से वाहन चलाना ज्यादा फायदेमंद लगने लगा है।
विज्ञापन


वहीं, सीएमपी महविद्यालय के सामने गंगा गोमती फिलिंग स्टेशन पर पहुंचे चौफटका के रहने वाले सचिन यादव और उन्नाव से अपनी कार लेकर आए हिमांशु श्रीवास्तव ने भी इस बढ़ोतरी से काफी ज्यादा प्रभावित होने बात कही। नैनी के रहने वाले अजय श्रीवास्तव ने कहा अभी जिस तरह के हालात पूरी दुनिया में चल रहे हैं, उससे बावजूद अभी दाम नियंत्रण में ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें