फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्मेदारी पर खरा उतरने की होगी कोशिश

विज्ञापन
Will try to live up to the responsibility given
विज्ञापन
प्रयागराज। पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद लखनऊ के पहले पुलिस आयुक्त बनाए गए सुजीत पांडेय ने कहा है कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, वह उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। फिलहाल कार्यभार ग्रहण करने से पहले कुछ ज्यादा बताने से तो उन्होंने इंकार कर दिया। हालांकि यह संकेत जरूर दे दिए कि उनकी प्राथमिकता हर पीड़ित व्यक्ति को इंसाफ दिलाना होगा।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार के रहने वाले सुजीत पांडेय करीब पांच महीने पहले एडीजी जोन प्रयागराज के पद पर तैनात हुए थे। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने साफ कर दिया था कि हर पीड़ित को न्याय दिलाने के साथ ही संगठित अपराध का खात्मा उनकी प्राथमिकता होगी। उनके कार्यकाल में जोन में कई बड़े अपराधी सलाखों के पीछे भेजे गए। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की शासन की नीति का उन्होंने सख्ती से पालन कराया। जिसके तहत कई दागी पुलिसकर्मी न सिर्फ जिले व रेंज बल्कि जोन से भी बाहर स्थानांतरित किए गए। प्रयागराज एडीजी जोन का पद संभालने से पहले वह लखनऊ में तैनात रहे। जबकि इससे पहले वह सीबीआई में भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें