फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Widening : नैनी में मकानों पर चला बुलडोजर, पीडीए के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा

Thu, 06 Jun 2024 07:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बृहस्पतिवार शाम को नैनी में सड़क चौड़ीकरण अभियान चलाया गया। नैनी डाकघर से जेल रोड चौराहे तक चले चौड़ीकरण अभियान के लिए संबंधित मकान मालिकों को सूचना पहले ही पीडीए की ओर से दी दी गई थी।
विज्ञापन
सड़क चौड़ीकरण का विरोध करते लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से बृहस्पतिवार शाम को सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों पर बुलडोजर चलवाया गया। इससे इलाके में अफरातफरी मची रही। चौड़ीकरण की जद में आने वालों ने इसका खासा विरोध किया और पीडीए की कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़ा किया। बावजूद इसके चौड़ीकरण की कार्रवाई जारी रही और मकानों को ध्वस्त किया जाता रहा। साथ ही जिन मकानों को ध्वस्त किया जाना है उनको नोटिस भी जारी किया जाता रहा। इसको लेकर काफी गहमागहमी की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम को नैनी में सड़क चौड़ीकरण अभियान चलाया गया। नैनी डाकघर से जेल रोड चौराहे तक चले चौड़ीकरण अभियान के लिए संबंधित मकान मालिकों को सूचना पहले ही पीडीए की ओर से दी दी गई थी। शाम को जब बुलडोजर मकानों का अगला हिस्सा ध्वस्त करने के लिए पहुंचा तो लोग विरोध में खड़े हो गएऔर पीडीए की कार्रवाई को गैर कानूनी बताते रहे।

विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों प चला बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान सैकड़ों मकानों की चहारदीवारी समेत मकान का अगला हिस्सा ध्वस्त कर दिया गया। पीडीए के अधिकारियों ने कहा कि स्वयं कब्जा हटाने के लिए चेतावनी देने के बावजूद जिन लोगों ने जद में आने वाले हिस्से को नहीं हटाया है उसको बुलडोजर से हटवाया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें