पूर्व सांसद रीता जोशी, केशरी देवी और पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
लोकसभा चुनाव परिणाम आने के साथ ही रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल वर्तमान से अब निवर्तमान सांसद हो गई हैं। इसी तरह अभिलाषा गुप्ता भी पिछले वर्ष मई माह में मेयर से पूर्व मेयर हो गई। भाजपा की इन तीनों ही महिला नेताओं की आगे पार्टी में क्या भूमिका होगी, उसे लेकर तमाम तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। इन तीनों नेताओं को भी अपनी नई भूमिका का इंतजार है। हालांकि खुद को पार्टी का समर्पित सिपाही बताते हुए इन तीनों का यही कहना है कि भाजपा उन्हें जो भी दायित्व सौंपेगी, उसका वह बखूबी निर्वाहन करेंगी।
लोकसभा अधिसूचना जारी होने के बाद ही भाजपा ने सांसद रीता बहुगुणा जोशी, सांसद केशरी देवी पटेल का टिकट काटकर क्रमश: नीरज त्रिपाठी और प्रवीण पटेल पर भरोसा जताया। पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी भी टिकट के संभावित दावेदारों की रेस में थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। पिछले वर्ष अभिलाषा गुप्ता को मेयर का भी टिकट पिछले वर्ष नहीं मिला था। लोकसभा चुनाव प्रचार के बाद अब अभिलाषा से उनकी आगे भूमिका के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जो कार्य पार्टी ने दिया, उसे उन्होंने पूरी शिद्दत के साथ किया। पार्टी आगे जो भी कार्य देगी वह उसे करेंगी।