फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिंगर फोर से क्यों नहीं हट रहीं चीनी सेनाएं, सरकार दे जवाब: प्रमोद 

Fri, 12 Feb 2021 11:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रमोद तिवारी
विज्ञापन
कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य एवं पूर्व सांसद ने प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कई सवाल खड़े किए। कहा कि चीनी सेनाएं जहां से हट रही हैं, उसमें फिंगर फोर का जिक्र नहीं है। वहां से चीनी सेनाएं क्यों नहीं हट रही हैं, आखिर ऐसा क्यों हैं, उसका क्या हुआ। उन्होंने कहा कि जनता इसका जवाब चाहती है। पूर्व सांसद सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर मीडिया से मुखातिब थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम ने सर्वदलीय बैठक में कहा था कि चीनी सेनाएं न तो कभी भारत की सीमा के अंदर आई थी और न ही कोई पोस्ट पर उनका कब्जा था। जबकि, रक्षा मंत्री कह रहे हैं कि चीनी सेनाएं पीछे हट रही हैं।

 

इस संदर्भ में भी पीएम को वास्तविक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस महासचिव के अपनी बेटी के साथ संगम स्नान करने को उन्होंने सुखद संयोग बताया। कहा कि उनकी यात्रा पूरी तरह से गैर राजनीतिक थी। उन्होंने इस दौरान राहुल गांधी के उस बयान का भी जिक्र किया कि देश को चाल लोग चला रहे हैं। इसमें दो सरकार चला रहे जबकि दो लोग लाभ उठा रहे हैं। चारों गुजराती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें