फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार में सम्मानजनक जगह नहीं मिली तो अकेले लड़ेंगे चुनाव: डॉ. संजय निषाद

Fri, 12 Feb 2021 10:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : संजय निषाद - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि अगर उनकी पार्टी को समझौते के आधार पर सरकार में सम्मानजनक जगह नहीं दी गई और मछुआ समुदाय पर हुई एफआईआर को वापस नहीं लिया गया तो 2022 का चुनाव निषाद पार्टी अकेले लड़ेगी।
विज्ञापन


डॉ. संजय ने शुक्रवार को अपने समर्थकों की मौजूदगी में औद्योगिक क्षेत्र स्थित सरस्वती हाईटेक सिटी के पास एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने जनसभा के माध्यम से पार्टी की शक्ति का प्रदर्शन किया। सभा में प्रयागराज की 12 विधानसभा सीटों से मछुआ समाज समेत अन्य वर्ग के लोगों ने शिरकत की। इस सभा का आयोजन सदस्यता एवं हस्ताक्षर अभियान के लिए किया गया था।

निषाद पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि विगत दिनों क्षेत्र के बसवार में यमुना घाटों पर हुई मछुआ समुदाय के लोगों की नावों में तोड़फोड़ और मारपीट की घटना निंदनीय है। डॉ. संजय निषाद ने बताया कि उनकी पार्टी का भाजपा से समझौता हुआ था । प्रदेश सरकार से हुए करार में यह तय हुआ था कि प्रदेश में सरकार बनने पर उनकी पार्टी को दो मंत्रालय दिए जाएंगे। साथ ही आरक्षण के मुद्दे पर भी बात हुई थी, लेकिन प्रदेश सरकार अपने वादे को पूरा नहीं कर रही है। वहीं यमुनापार के बसवार गांव में नाविकों और मजदूरों के साथ प्रशासन अमानवीय व्यवहार कर रहा है। इस दौरान नए पुल से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजीत निषाद के नेतृत्व में उनके स्वागत में बाइक रैली भी निकाली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें