Prayagraj News : शूटरों की वायरल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
एक कॉल और रेलवे का टेंडर पूल
गुड्डू मुस्लिम के करीबी संबंध पूर्वांचल के एक बाहुबली पूर्व सांसद और फैजाबाद के बाहुबली विधायक से भी रहे हैं। दोनों लखनऊ में रेलवे, मोबाइल टॉवर आदि के टेंडर पूल कराने के लिए गुड्डू मुस्लिम की मदद लेते थे। उस दौरान चारबाग के बाहुबली एमएलसी अजीत सिंह का रेलवे आदि में दबदबा था।
अजीत गिरोह से मोर्चा लेने के लिए गुड्डू का इस्तेमाल किया जाता था। बसपा सरकार में हुए इंजीनियर हत्याकांड में पुलिस को उसकी तलाश थी। गोरखपुर का एक माफिया जिसको कुख्यात अपराधी श्रीप्रकाश शुक्ला अपना गुरू मानता था, वो भी गुड्डू का करीबी है। गुड्डू खुद शुक्ला को अपना गुरु मानने लगा था। सभी बड़ी वारदात में उसे श्रीप्रकाश शुक्ला का साथ मिलने लगा था। श्रीप्रकाश के एनकाउंटर के बाद गुड्डू गोरखपुर के माफिया परवेज टाडा के संपर्क में आया, जिससे उसे शुक्ला ने ही मिलवाया था।
Prayagraj News : उमेश पाल की हत्या का सीसीटीवी फुटेज।
- फोटो : अमर उजाला।
अतीक ने कराई थी जमानत
करीब 15 वर्ष पहले गुड्डू को गोरखपुर पुलिस ने पटना जेल के बाहर से गिरफ्तार किया था जिसके बाद अतीक ने उसकी जमानत कराई थी। साल 2009 में परवेज टाडा के एनकाउंटर के बाद वो अतीक का खास गुर्गा बन गया था। उसके एक इशारे पर कुछ भी करने को तैयार रहता था। जेल से छूटने के बाद गुड्डू मुस्लिम ने अतीक के कहने पर कई वारदातों को अंजाम दिया।
राजू पाल हत्याकांड में भी था शामिल
विधायक राजूपाल की 2005 में हुई हत्या में भी वह शामिल था। शुरुआत में उसका नाम इस हत्याकांड में शामिल नहीं था लेकिन 2007 में मायावती की सरकार आने के बाद यह केस दोबारा खुला और जांच हुई तो उसमें अतीक के परिवार समेत छह शूटरों का नाम सामने आया जिसमें गुड्डू मुस्लिम का भी नाम था। सीबीआई-सीआईडी ने भी गुड्डू को दोषी पाया।
चलती मोटरसाइकिल पर बांध लेता है झोले वाला बम
तमाम खबरों के अनुसार गुड्डू स्कूल के दिनों में कई शातिर अपराधियों के संपर्क में आने की वजह से बम बनाना सीख गया था और जल्द ही वह बम एक्सपर्ट हो गया। गुड्डू मुस्लिम को बनाने के साथ ही बम फेंकने में भी महारत हासिल है। वह बड़े ही अलग अंदाज में चलती बाइक से भी बम फेंकने में माहिर है। उमेश पाल हत्याकांड मामले में जो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं उसमें देखा जा सकता है कि वह झोले से ऐसे बम निकाल कर फेंक रहा है जैसे होली में रंग वाला गुब्बारा फेंक रहा हो। गुड्डू ने उमेश पाल के घर में घुसकर भी बमबाजी की थी।