फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो खुद नहीं जीत सकती वह दूसरों को क्या जिताएंगी, बोले एसपी सिंह बघेल

Fri, 26 Apr 2019 12:49 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
एसपी सिंह बघेल
विज्ञापन
योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के स्टार प्रचारक एसपी सिंह बघेल ने बृहस्पतिवार को प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा। वाराणसी से उनके चुनाव न लड़ने पर कैबिनेट मंत्री बघेल ने तंज कसा कि जो खुद चुनाव नहीं जीत सकती, वह दूसरों को क्या जिताएंगी। प्रियंका सांसद तो बनना चाहती हैं, लेकिन चुनाव लड़ने का जोखिम नहीं उठाना चाहतीं। क्योंकि उन्हें मालूम है कि वह वाराणसी या किसी भी अन्य लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी तो उनकी हार तय है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को टूरिस्ट बंगला में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्य सरकार के पशुपालन मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि इस बार पार्टी ने मुझे आगरा संसदीय क्षेत्र से टिकट दिया। पूरे चुनाव के दौरान मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की वजह से व्यापक जनसमर्थन मिला। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से विपक्ष हताश और निराश है। इस दौरान बसपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमेश पाल ने कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन कर ली। महानगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने भगवा फटका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला, देवेंद्र नाथ मिश्र, पवन श्रीवास्तव, रवि केसरवानी, अशोक चौधरी आदि मौजूद रहे। उधर दिन में कैबिनेट मंत्री करछना भी गए। वहां बृज मंगल सिंह इंटर कालेज में आयोजित एक चुनावी कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें