करछना नहर कोठी के पास कम्युनिटी हेल्थ अधिकारी की कार पेड़ से टकराई, घायल
- फोटो : संवाद
थाना क्षेत्र के नहर कोठी करछना के पास सोमवार को कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) बाल-घायल हो गईं।
करछना तहसील क्षेत्र के नैनी निवासी गौरी कुमारी मेजा क्षेत्र के कोहड़ार में स्वास्थ्य विभाग में सीएचओ हैं। सोमवार को सुबह निजी कार से ड्यूटी करने कोहड़ार जा रही थी। उसी समय नहर कोठी के पास सामने से अचानक एक बाइक सवार आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर दूसरे साइड में पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि चालक और गौरी कुमारी घायल हो गईं।
घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर करछना पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसीं सीएचओ को निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर आए दिन हादसा होता रहता है। मार्ग के दोनों तरफ मोड़ होने के कारण ज्यादातर राहगीर अचानक बीच मार्ग पर आ जाते हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।