फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ईद नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारों की बढ़ी भीड़

Tue, 10 Mar 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
ईद की खरीदारी करती महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन
। ईद नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई है। महिलाओं को सबसे अधिक लेडीज सूटों में रोमन ग्लास सूट सबसे अधिक भा रहा है। दुकानदारों ने बताया कि मार्केट में वैसे अनेकों प्रकार के सूट आए हुए हैं। इनमें पंजाबी सलवार, पश्मीना, अनारकली, कढ़ाईदार, चूड़ीदार, शरारा, जाॅर्जेट, प्लाजो आदि की भरमार है। दुकानदारों के अनुसार सभी सूट एक हजार से पांच हजार रुपये तक में बिक रहा है।
विज्ञापन


नगर पंचायत मऊआइमा का सदर बाजार लेडीज मार्केट के लिए मशहूर है। यहां पर सोरांव क्षेत्र सहित आसपास के गांवों तथा प्रतापगढ़ क्षेत्र के दर्जनों गांवों की मुस्लिम महिलाएं शापिंग करने के लिए आती हैं। महिलाओं ने बताया कि यहां सूरत, मुंबई, दिल्ली, कानपुर आदि बडे शहरों से फैंसी सूट सही मूल्य पर मिल जाते हैं। वहीं महिलाओं को चूड़ी, चप्पल कास्मेटिक का सामान भी आसानी से सस्ते दामों पर मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें