फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: साइकिल में हवा भरते समय वाहन ने मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अमिलिया पाल गांव में शुक्रवार शाम छह बजे के करीब साइकिल में हवा भरते समय एक अनियंत्रित मैजिक ने वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी कोरांव ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शनिवार को सुबह भोर चार बजे उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। वहीं, चालक मौके से फरार हो गया है। जबकि ग्रामीणों ने वाहन को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

शंभू नाथ (60) पुत्र रघुवीर प्रसाद निवासी अमिलिया पाल शुक्रवार शाम को गांव में ही दुकान पर साइकिल में हवा भर रहे थे। अचानक अनियंत्रित मैजिक ने उन्हें टक्कर मार दी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने हादसे की सूचना कोरांव पुलिस को दी है।
प्रभारी निरीक्षक कोरांव राकेश कुमार वर्मा ने कहा, मामले में परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर वाहन को कब्जे में लिया गया है। चालक की खोज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें