फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेला में जहां होते थे राम मंदिर मॉडल के दर्शन, इस बार वहीं लिया जाएगा दान 

Sat, 23 Jan 2021 01:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माघ मेला में इस बार विश्व हिंदू परिषद के शिविर में अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर के मॉडल के दर्शन नहीं होंगे। पिछले वर्ष अयोध्या में राममंदिर निर्माण के भूमि पूजन के बाद इस बार माघ मेले में मंदिर मॉडल की जगह निधि समर्पण अभियान के लिए पांच काउंटर लगाए जा रहे हैं। शनिवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय की मौजूदगी में इन पांचों ही काउंटरों से धन संग्रह अभियान शुरू कर दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए चंपत राय शुक्रवार की रात प्रयागराज भी पहुंच गए।
विज्ञापन


 दरअसल माघ मेला में विहिप वर्ष 1984 से लगातार राम मंदिर का मॉडल अपने शिविर में लोगों के दर्शन के लिए रख रहा है। अब जब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है तो विहिप ने मंदिर के मॉडल के स्थान पर वहां समर्पण अभियान के लिए पांच काउंटर बनाए हैं। विहिप प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार का कहना है कि हर एक हिंदू की मंदिर निर्माण में सहभागिता हो इसी वजह से समर्पण निधि अभियान 15 जनवरी से शुरू हुआ है। माघ मेला में हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसी वजह से मेला क्षेत्र में विहिप ने उसी स्थान का चयन किया है जहां हर बार मंदिर का मॉडल रखा जाता रहा है। चंपत राय दिन में  ढाई बजे  विहिप पदाधिकारी संजय गुप्ता के आवास पर समर्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

-वासुदेवानंद के शिविर में समर्पण निधि कार्यक्रम आज0 श्री राम  जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य स्वामी वासुदेवानंद के अलोपीबाग स्थित आश्रम में शनिवार को समर्पण निधि कार्यक्रम का आयोजन किय गया है। इस कार्यक्रम के आयोजक डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य है। भाजपा पार्षद पवन श्रीवास्तव ने बताया कि केशव मौर्य एवं भाजपा के कई नेता एवं पदाधिकारी अयोध्या में निर्माणाधीन प्रभु श्री राम के जन्म स्थान पर बनने वाले मंदिर के लिए ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की मौजूदगी में समर्पण निधि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके पूर्व वह सुभाष चौराहे पर नेता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगे। समर्पण निधि कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

राम मंदिर के लिए बच्ची ने थमा दिए तीन गुल्लक

श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान में प्रयागराज से हर रोज सैकड़ों की संख्या में लोग जुट रहे हैं। शुक्रवार को समर्पण अभियान में शामिल संघ विचार परिवार के सदस्य अतरसुइया निवासी संजय मेहरोत्रा के यहां पहुंचे। यहां उनकी बेटी सुनहरी मेहरोत्रा ने भी गुल्लक में जमा पैसे श्री राम मंदिर निर्माण के लिए देने की इच्छा जताई। टैगोर पब्लिक में पढ़ने वाली12 वर्ष की  सातवीं की छात्रा ने अपने तीन  गुल्लक राम मंदिर के लिए दे दिए। इन गुल्लकों से ख1755 की धनराशि निकली। इस अवसर पर लोकमान्य नगर के संघचालक  नंदलाल, सह संघचालक वंश नारायण आदि मौजूद रहे। इसके अलावा ड देवेंद्र पांडेय  प्रबंधक (राजनारायण पांडेय एजुकेशनल ग्रुप बेरूई) विहिप प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार को 51 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। शुक्रवार को भी तमाम लोग ऐसे रहे जिन्होंने हजारों रुपये मंदिर के लिए दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें