फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uppsc News : पीसीएस के अंकपत्र फंसे, अभ्यर्थी परेशान

Sat, 23 Jan 2021 01:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
uppsc
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस-2018 के कटऑफ अंक एवं अंकपत्र अपनी वेबसाइट पर जारी तो कर दिए, लेकिन तकनीकी दिक्कत के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के अंकपत्र वेबसाइट पर प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं। अभ्यर्थी परेशान हैं, क्योंकि कटऑफ अंक और अंकपत्र 25 जनवरी तक ही वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। अभ्यर्थियों ने आयोग में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


यूपीपीएससी ने 19 जनवरी को पीसीएस-2018 के कटऑफ अंक और प्राप्तांक अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिए थे। अभ्यर्थियों ने दिए गए निर्देश के अनुसार अनुक्रमांक एवं रजिस्ट्रेशन नंबर भरकर अपने मोबाइल पर ओटीपी तो प्राप्त कर लिया, लेकिन संबंधित कॉलम में ओटीपी दर्ज करने पर मार्कशीट प्रदर्शित होने के स्थान पर लिखकर आ रहा है, ‘रिकॉर्ड नॉट फाउंड अगेंस्ट गिवेन रोल नंबर, चेक योर डीटेल’। कटऑफ और प्राप्तांक आयोग की वेबसाइट पर 25 जनवरी तक ही उपलब्ध रहेंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों के पास अपनी मार्कशीट प्राप्त करने के लिए तीन दिन का समय ही बाकी रह गया है। 

अभ्यर्थी परेशान हैं कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे पीसीएस की मार्कशीट से वंचित रह जाएंगे और उन्हें मालूम नहीं चलेगा कि परीक्षा में उनका प्रदर्शन कैसा रहा। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय का कहना है कि सैकड़ों अभ्यर्थियों की मार्कशीट वेबसाइट पर प्रदर्शित नहीं हो रही है। ऐसे में समिति ने आयोग में ज्ञापन देकर समस्या के तत्काल निराकरण की मांग की है। कुछ अभ्यर्थियों ने आयोग में फोन भी किया था, लेकिन किसी ने संज्ञान नहीं लिया और न ही कोई स्पष्ट जानकारी दी। 
विज्ञापन

 
  • ‘जिन अभ्यर्थियों की मर्कशीट प्रदर्शित नहीं हो रही है, वे ईमेल के माध्यम से आयोग को अपनी शिकायत भेज सकते हैं। तकनीकी कारणों से कुछ अभ्यर्थियों को मार्कशीट प्राप्त करने में दिक्कत हो सकती है। शनिवार को इस समस्या का निराकरण हो जाएगा और अभ्यर्थियों को उनकी मार्कशीट मिल जाएगी।’ -जगदीश, सचिव, यूपीपीएससी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें