पोस्टमार्टम के बाद बुजुर्ग का शव उनके पैतृक गांव मेजा के गौरा पौसिया लाई पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। सोमवार को सिरसा के छतवा गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
बता दें कि गौरा पौसिया के मिठाई लाल प्रजापति (70) की रविवार सुबह सड़क पार करते वक्त बाइक की टक्कर से मौत हो गई थी। बाइक सवार मेजा खास निवासी रहीम अहमद (23) गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका इलाज शहर के एक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।