Prayagraj News : संगम तट पर सफाई अभियान चलाते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला।
एक इंस्पेक्टर के साथ कई जवानों ने सुरक्षा घेरा बना रखा था। बावजूद इसके लोग मंत्री के हाथ से कचरा लपकने की कोशिश करते नजर आए। कई बार तो जिस कचरे पर मंत्री अनुराग ठाकुर ने हाथ बढ़ाया, उसे उसके पहले ही दूसरे लोगों ने लपक कर अपनी बोरी में भर लिया। इससे मंत्री असहज होते दिखे। मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के आंखें तरेरने पर एक बार तो कुछ कार्यकर्ता सहम कर पीछे हुए, लेकिन फिर वही स्थिति पैदा हो गई।
Prayagraj News : संगम पर सफाई अभियान चलाते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला।
मंत्री किला घाट पर यमुना के तट तक पहुंचे तो आगे कीचड़ होने की जानकारी देकर लोगों ने उन्हें पानी की ओर बढ़ने से रोक दिया। दूसरी ओर कचरा बीनते समय जब एक युवा कार्यकर्ता ने उनके आगे का कचरा बीनने की कोशिश की तब उनका धैर्य जवाब दे गया। मंत्री उस युवक पर भड़क उठे। चेहरा तमतमा उठा। उन्होंने हाथ का कचरा उसकी तरफ बढ़ाते हुए चेताया कि वह जा रहे हैं। अब जिसको जैसे कचरा उठाना हो उठाए।
मंत्री की इस नाराजगी के बाद लोग पीछे हो गए। इसके बाद तो अनुराग ठाकुर ने करीब 15 मिनट तक प्लास्टिक कचरा रेती पर घूम-घूम कर उठाया। एक जगह कपड़े का सिरा देख वह उसे खींचने लगे, लेकिन जोर लगाने के बाद भी जब उसे बाहर नहीं निकाला जा सका तब तब कई लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाते हुए उसे खींचकर बोरी में डाला।