फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: लक्ष्मण को शक्तिबाण लगा तो रामा दल में मच गया हाहाकार

Fri, 23 Oct 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
घूरपूर - लक्ष्मण को शक्ति लगते ही रामा दल में शोकमग्न हुए योद्धा - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जय मां शारदा धार्मिक प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव में बुधवार को लक्ष्मण शक्ति लीला का मंचन हुआ। लंका पर चढ़ाई के बाद लक्ष्मण और मेघनाथ के बीच भयंकर युद्ध छिड़ गया। मेघनाथ के हारने पर उसने लक्ष्मण पर शक्ति का संधान किया।
विज्ञापन

शक्तिबाण लगते ही लक्ष्मण मूर्छित होकर गिर पड़े। युद्ध भूमि में उनके मूर्छित होने की खबर से रामा दल में हाहाकार मच गया। सुषेण वैद्य के बताने पर हनुमान रात में हिमालय से संजीवनी बूटी लाए। वैद्य सुषेण द्वारा संजीवनी बूटी पिलाते ही लक्ष्मण की मूर्छा दूर हुई।
इसके बाद हुए भीषण संग्राम में लक्ष्मण ने मेघनाथ का वध कर दिया। रामलीला का ध्वनि प्रकाश के उचित समायोजन से आकर्षक ढंग से मंचन किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक संजीव जायसवाल, लालसिंह, संतोष मोदनवाल, भारत जायसवाल और महेश केसरवानी जैसे प्रमुख लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें