फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : ई-चालान कम काटने पर यातायात पुलिसकर्मियों से पूछा, क्यों न की जाए कार्रवाई

Thu, 11 Sep 2025 05:32 PM IST
विनोद सिंह अमित गुप्ता, अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर चालान नहीं काटने को लेकर पुलिस अधिकारियों ने सख्त रवैया अपनाया है। अगस्त माह में सबसे कम ई-चालान काटने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
ई चालान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर चालान नहीं काटने को लेकर पुलिस अधिकारियों ने सख्त रवैया अपनाया है। अगस्त माह में सबसे कम ई-चालान काटने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। पूछा गया है कि क्यों न आपके विरुद्ध लापरवाही करने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन


दरअसल, जिले में यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरुद्ध पुलिस चालान काटकर कार्रवाई करती है। इसके लिए विभिन्न चौराहों पर टीएसआई और अन्य पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। अगस्त 2025 में चालान को लेकर आंकड़ा तैयार किया गया तो पता चला कि 13 टीएसआई और 18 हेड कांस्टेबल ऐसे हैं, जिन्होंने सबसे कम चालान काटा है।

टीएसआई के चालानों की संख्या 100 से कम है तो वहीं हेड कांस्टेबलों केे चालानों की संख्या 50 से भी कम है। इस पर इन सभी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है कि उच्च अधिकारियाें की ओर से दिए गए निर्धारित लक्ष्य से कम ई-चालान करने पर अपना स्पष्टीकरण प्रेषित करें। साथ ही पूछा गया है कि इस लापरवाही के संबंध में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई क्यों न की जाए। इससे सभी यातायात पुलिसकर्मियों में हड़कंप है।

विज्ञापन

इन पुलिसकर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण

टीएसआई चंद्रेश्वर यादव, परशुराम राय, ओमकार यादव, श्यामवीर सिंह, सुनील कुमार, महेश कुमार, दीनानाथ यादव, इंद्रपाल वर्मा, अशोक कुमार द्वितीय, कमलेश कुमार, रामनगीना यादव, शिवपूजन सिंह और जितेंद्र मौर्य जबकि हेड कांस्टेबल आनंद पाल, विमल कुमार, राजीव रतन पाल, राम नरेश, अवधेश नारायण पांडेय, क्रांती रतन, विकास कुमार, देवेंद्र कुमार शुक्ला, कृपाशंकर यादव, बब्बू प्रसाद पाल, हृदय नारायण चौबे, निखिल कुमार सिंह, रामेच्छा यादव, विजय पाल, सुजीत यादव, अमित कुमार, दिनेश कुमार सिंह और रमेश कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

रोजाना 20 से अधिक चालान का लक्ष्य

यातायात पुलिस के अफसर ने बताया कि सख्त नियमों के बावजूद वाहन चालक रोजाना उल्लंघन कर रहे हैं। बिना हेलमेट, तीन सवारी या फिर लाल बत्ती न पार करने के नियम सबसे अधिक तोड़े जाते हैं, बावजूद इसके चालान नहीं काटे जा रहे हैं। हर टीएसआई को लगभग 20 चालान रोजाना करना होता है। यह चालान कई बार कम या ज्यादा हो सकता है लेकिन कई बार तो चालान न के बराबर काटे जाते हैं।
विज्ञापन

चालान कम काटने का यह भी कारण

नाम न छापने की शर्त पर यातायात एक पुलिसकर्मी ने बताया कि कई बार वीआईपी ड्यूटी लगने की वजह से चालान नहीं काटा जाता है। इस वजह से माह के अंत तक निर्धारित लक्ष्य पूरा करना चुनौती बन जाती है।

एक नजर में यह भी जानिए
100 पुलिसकर्मियों की जगह-जगह रहती है तैनाती
500 के करीब चालान काटने का लक्ष्य होता है।
10000 से अधिक प्रत्येक माह चालान कटता है।

ई-चालान कम काटने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। अगर नोटिस का जवाब नहीं दिया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - शैलेंद्र सिंह परिहार, एसीपी यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें