फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wether Update : पारा चढ़ रहा पहाड़, 32 डिग्री के पार, अब बारिश के आसार

Fri, 26 Feb 2021 10:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
मौसम - फोटो : demo
विज्ञापन
मौसमी उठापटक में सूरज की तल्खी हर दिन तापमान में उछाल का कारण बन रही है। पारा पहाड़ चढ़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। रात का तापमान भी अचानक बढ़ा है। सर्दी कम हो रही है, दिन में ही नहीं रात में भी लोगों को पसीना छूट रहा है। मौसम विज्ञानियों का पूर्वानुमान है कि पारा 48 से 72 घंटे में 35 डिग्री के पार जा सकता है। इससे बारिश के भी आसार बने हैं।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 32.1 और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। आर्द्रता अधिकतम 67 और न्यूनतम 48 प्रतिशत रही। रात में हवाओं की रफ्तार बढ़ गई। अचानक गुनगुनी ठंड कड़क हो गई। सर्द मौसम में अचानक बढ़ा ताप से लोग पंखे चलाने को मजबूर हो गए। रात में हवाओं की रफ्तार के बाद भी कमरों में बैठे लोग परेशान रहे।

मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक मौसमी उठापटक में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता मौसम में बदलाव का कारण बनेगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार जाएगा। रात में हल्की ठंड बनी रहेगी। इस बीच चक्रवाती हवाओं का साथ मिला तो बारिश भी हो सकती है।

रहें सावधान, मौसमी बीमारियां करेंगी परेशान

सर्द-गर्म मौसम सेहत पर भारी पड़ने लगा है। धूप से छांव में पहुंचकर पानी पी रहे लोगों को गला खसखसा रहा है। सर्दी-जुकाम और बुखार पीड़ितों की भरमार है। बच्चों और बुजुर्गों में जकड़न की शिकायत बढ़ी है। फिजीशियन डॉ आरएन पांडेय की सलाह है कि इस मौसम में सावधान रहें। अभी गर्म कपड़ों को कम करें, शरीर से अलग करने की भूल न करें अन्यथा शरीर को बीमारियां घेरेंगी। एहतियात बरतें, पंखा, कूलर न चलाएं, दस से 15 दिन ठंडा पानी न पीएं। किसी तरह की परेशानी हो तो तुरंत चिकित्सक के परामर्श से दवाएं लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें