संगम पर ठंड से पांच महिलाएं अचेत, अलाव तपाकर सिविल डिफेंस ने भेजा घर
मकर संक्रांति पर रविवार को संगम पर डुबकी के दौरान ठंड लगने से पांच महिलाएं अचेत हो गईं। उन्हें सिविल डिफेंस की महिला ब्रिगेड ने घाट से उठाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। संगम नोज पर चार बजे भोर में डुबकी लगाने के बाद ठंड से अकड़कर अचेत हुईं पांच महिलाएं अचेत हो गईं। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात सिविल डिफेंस की महिला ब्रिगेड ने उन्हें अलाव तपाकर होश में लाया गया।
सिविल डिपेंस से स्टाफ आफीसर रवि शंकर द्विवेदी ने बताया कि ठंड से अचेत हुई महिला श्रद्धालुओं को होश आने पर घर भिजवा दिया गया। इसके अलावा स्नान घाटों को भीड़ से खाली कराने, महिलाओं को चेजिंग रूम में कपड़े बदलने और घाटों पर दिया न जलाने के लिए भी जागरूक किया जाता रहा। इस दौरान डिप्टी चीफ वार्डेन सादिक हुसैन सिद्दीकी, एलके अहिरवार, रौनक गुप्ता, महेंद्र सक्सेना, रजनी सिंह, पूनम गुप्ता, वर्षा निषाद, मीना निषाद, सोनी भारतीया, मौली गुप्ता, दीपिका निषाद श्रद्धालुओं की मदद के लिए तैनात रहीं।