फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह के रोड शो में हर गली-सड़क हो गई भगवामय

Wed, 22 Feb 2017 02:32 AM IST
राहुल शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के ठीक एक दिन बाद इलाहाबाद पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को रोड शो के जरिये अपनी ताकत दिखाई। यूपी में पहली बार हुए अमित शाह के रोड शो में जुटी भारी भीड़ से शाह समेत सभी पार्टी नेता गदगद नजर आए। रोड शो के दायरे में आने वाली हर गली, हर सड़क भाजपा कार्यकर्ताओं और भगवा से पटी नजर आई। रास्ते भर जय श्री राम, वंदे मातरम का उद्घोष होता रहा। बीच-बीच में शंख बजाने के साथ शाह ने लोगों पर फूलों की माला, पुखंड़ियां, भगवा रंग की पर्चियां भी फेंकी।
विज्ञापन


अपने तय समय 12 बजे से सवा दो घंटे की देरी से अमित शाह का रोड शो अल्लापुर पुलिस चौकी से अपने सफर पर निकला। गेंदे के फूलों से सजे रथ में शाह के साथ केशव प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय महासचिव आनंद जैन, शहर दक्षिण प्रत्याशी नंद गोपाल गुप्ता नंदी, शहर उत्तरी प्रत्याशी हर्षवर्धन बाजपेयी और शहर पश्चिम से पार्टी प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह, नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, आशीष गुप्ता सवार हुए। पीछे खुली जीप में भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी, इलाहाबाद की मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी सवार हुईं। एक अन्य जीप पर सांसद विनोद सोनकर, योगेश शुक्ला सवार हुए। रोड शो शुरू होने से पहले ही अल्लापुर की तमाम सड़कें कार्यकर्ताओं से पट गईं। हर कोई अमित शाह को देखने और उनके रथ के साथ फोटो खिंचाने के लिए लालायित रहा।

अपने तय रूट से भाजपा का रोड शो लेबर चौराहा, मटियारा रोड, अलोपीबाग मंदिर, तिकोनिया फ्लाई ओवर के नीचे से होता हुआ मधवापुर सब्जीमंडी की ओर मुड़ गया। यहां से बैरहना ग्रीन स्वीट हाउस, बैरहना चौराहा, तालाब नबलराय, क्रास्थवेट क्रांसिंग, बाई का बाग, कोठा पार्चा, रामभवन चौराहा, बहादुरगंज होता हुआ सुलाकी चौराहे तक गया। रोड शो ने शहर उत्तरी और शहर दक्षिण के ही मोहल्ले कवर किए। सुलाकी चौराहे पहुंचते-पहुंचते शाम के 4.45 बज गए। यहां से रोड शो कुछ आगे बढ़ा, लेकिन समय की सीमा को देखते हुए अमित शाह, केशव मौर्य आदि रथ से नीचे उतर आए। वहां से मोती पार्क तक वे सब पैदल ही गए और वहां अपने-अपने वाहनों में बैठकर एयरपोर्ट की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें