भगवान जगन्नाथ के धाम पुरी के लिए वीकली स्पेशल ट्रेन चलेगी। उत्तर मध्य रेलवे वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी रेलवे स्टेशन से पुरी के बीच 19 सितंबर से इसका संचालन शुरू होगा। प्रयागराज के सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन दोनों ओर से रुकेगी।
वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी से गाड़ी (01929) की रवानगी हर शुक्रवार 19 सितंबर से 28 नवंबर तक पूर्वाह्न 11:55 बजे होगी। ट्रेन दतिया, डबरा, ग्वालियर, मालनपुर, सोनी, भिंड, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर रुकते हुए शाम 7:55-8:00 बजे सूबेदारगंज स्टेशन पर आगमन-प्रस्थान होगा।
इसके बाद मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, गया, कोडरमा, पारसनाथ, गोमो, आद्रा, बांकुड़ा, विष्णुपुर, मिदनापुर, हिजली, बालासोर, भदरख, जाजपुर के रोड, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा रोड रुकते हुए शनिवार शाम 8.15 बजे ट्रेन पुरी पहुंच जाएगी।
पुरी से गाड़ी (01930) का संचालन प्रत्येक शनिवार 20 सितंबर से 29 नवंबर की रात 11:45 बजे होगा। अगले दिन ट्रेन रात 10:45-10:50 बजे सूबेदारगंज एवं सोमवार सुबह 11:15 बजे ट्रेन वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगी। 21 कोच की ट्रेन में स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के आठ-आठ कोच, एसी थ्री के दो, एसी टू का एक एवं एसएलआर श्रेणी के दो कोच होंगे।