फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : संगमनगरी से खाटू श्याम तक चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, एनसीआर रेलवे ने जारी की समय सारिणी

Fri, 31 Jul 2026 08:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने प्रयागराज से सीकर के बीच एक नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह प्रयागराज को श्री खाटू श्याम जी के प्रसिद्ध धाम रींगस जंक्शन को भी सीधा जोड़ेगी।
विज्ञापन
खाटू श्याम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने प्रयागराज से सीकर के बीच एक नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह प्रयागराज को श्री खाटू श्याम जी के प्रसिद्ध धाम रींगस जंक्शन को भी सीधा जोड़ेगी। प्रयागराज-सीकर साप्ताहिक विशेष ट्रेन कुल 17 फेरे लगाएगी। प्रयागराज से गाड़ी संख्या 04161 हर सोमवार शाम 5:10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन मंगलवार सुबह 08:20 बजे सीकर पहुंचेगी। यह सेवा 10 अगस्त से 30 नवंबर तक रहेगी।

विज्ञापन


वापसी में गाड़ी संख्या 04162 सीकर से हर मंगलवार दोपहर 3:25 बजे रवाना होकर बुधवार सुबह 8:50 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। यह ट्रेन 11 अगस्त से एक दिसंबर तक चलेगी। ट्रेन का दोनों ओर से भरवारी, फतेहपुर, गोविंदपुरी, फफूंद, इटावा, फतेहाबाद, आगरा कैंट और रींगस स्टेशन पर ठहराव होगा। 20 कोच वाली इस ट्रेन में स्लीपर के 10, सामान्य श्रेणी के सात, थर्ड एसी का एक और दो एसएलआर कोच शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें