फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : पछुआ विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने के साथ आज से तापमान में बढ़ोतरी के आसार

Fri, 05 May 2023 11:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

लोगों को अधिक तापमान एवं गर्म हवाओं के थपेड़ों के लिए तैयार रहना होगा। पछुआ विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने के साथ शुक्रवार से तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार नौ मई तक एक बार फिर तापमान 40 डिग्री के पार होगा। 
विज्ञापन
भीषण गर्मी से बचने के लिए कुछ इस तरह से जाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोगों को अधिक तापमान एवं गर्म हवाओं के थपेड़ों के लिए तैयार रहना होगा। पछुआ विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने के साथ शुक्रवार से तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार नौ मई तक एक बार फिर तापमान 40 डिग्री के पार होगा। बृहस्पतिवार की भोर में जमकर बारिश हुई। इससे जगह-जगह जलभराव हो गया। दिन में भी बादल छाए रहे तो बारिश की बूंदें भी पड़ीं। शाम से मौसम साफ होने लगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को भी हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं। हालांकि मौसम आमतौर पर साफ रहेगा। इसके बाद शनिवार से खुलकर धूप निकलेगी। साथ ही तापमान में बढ़ोतरी भी होगी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन का तापमान 35 डिग्री के पार होगा तो नौ मई को 40 डिग्री के आसपास रहेगा। इसके बाद भी तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें