सुबह 10 बजे पहुंची प्रयागराज
प्रयागराज एक्सप्रेस सुबह दस बजे के बाद पहुंच सकी। इसी तरह रीवा एक्सप्रेस भी चार घंटे की देरी से पहुंची। 12404 बीकानेर प्रयागराज 4.20 घंटे, 14114 देहरादून -सूबेदारगंज 3.20 घंटे, 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 3.45 घंटे, 12560 शिवगंगा एक्सप्रेस 1.20 घंटे, 12582 नई दिल्ली -बनारस सुपरफास्ट 3.50 घंटे, 22436 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत 1.10 घंटे, 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 2.45घंटे, 22438 आनंद विहार प्रयागराज हमसफर 4.00 घंटे, 22450 नई दिल्ली गुवाहाटी 3.30 घंटे, 15657 ब्रह्मपुत्र मेल 3.40 घंटे की देरी से प्रयागराज जंक्शन पहुंची।
11 घंटे की देरी से आई डा. अंबेडकरनगर-प्रयागराज एक्सप्रेस
इंदौर, उज्जैन होकर प्रयागराज जंक्शन आने वाली डा. अंबेडकरनगर एक्सप्रेस सोमवार को 11 घंटे की देरी से शाम पांच बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच सकी। इसके यहां आने का समय सुबह छह बजे है। समय से न आ पाने की वजह से गाड़ी संख्या 14116 प्रयागराज-डा. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस को रीशेड्यूल कर दिया गया। दोपहर 3.20 की जगह इसे रात 10.20 बजे रवाना किए जाने की तैयारी की गई।