फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड ने ली दो और जान, न्यूनतम पारा छह डिग्री पर पहुंचा

Sat, 20 Dec 2014 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश व जम्मू कश्मीर के  हिमालयी इलाकों में बर्फबारी व पिछले कई दिनों से जारी बर्फीली पछुवा हवाओं ने मौसम का मिजाज और बिगाड़ दिया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को न्यूनतम पारा छह डिग्री व अधिकतम पारा 18.8 डिग्री दर्ज किया। अधिकतम व  न्यूनतम पारे में लगातार गिरावट से सर्दी दिनोंदिन जोर पकड़ती जा रही है। सर्दी ने एक बार फिर दो लोगों की जान ले ली है। बारा प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के छीड़ी गांव निवासी बैजनाथ केसरवानी की ठंड लगने से मौत हो गई। एक अन्य जानकारी के मुताबिक खुशरोबाग के पास 65 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग मृत पाया गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का मानना है  कि बुजुर्ग की मौत ठंड लगने से हुई। उल्लेखनीय है कि जिले में ठंड से अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


दूसरी ओर मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री व अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 5.2 डिग्री था जो कि शनिवार को बढ़कर छह डिग्री हो गया। लेकिन अधिकतम तापमान जो शुक्रवार को 21.4 डिग्री दर्ज किया गया वह शनिवार को 18.8 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में गिरावट से सर्दी का असर शनिवार का ज्यादा रहा। मौसम विज्ञानी प्रो. एसएस ओझा के मुताबिक हिमालयी इलाकों में बर्फबारी व पश्चिमी विक्षोभ के चलते सर्दी का प्रकोप दिखायी दे रहा है। रही सही कसर वातावरण के ऊपरी इलाके में मौजूद बादलों व कोहरे ने पूरी कर दी। इन दोनों के चलते सूर्य की किरणें धरती तक नहीं पहुंच पा रही है। बकौल प्रो. ओझा 22 दिसंबर को सूर्य मकर पर लंबवत होगा ऐसे में अभी दो दिन तक सर्दी का असर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें