फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड हुई प्रचंड, चार की मौत

Tue, 30 Dec 2014 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिनों से जारी जानलेवा शीतलहर ने सोमवार को अपना प्रचंड रूप दिखाया। राहत की उम्मीद लगाए शहरियों को ठंड ने हिलाकर रख दिया। हालांकि, न्यूनतम पारा चार डिग्री से बढ़कर 6.3 डिग्री पर पहुंचा, लेकिन अधिकतम पारे में गिरावट ने ठंडक बढ़ा दी। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया, जो एक दिन पूर्व 15.8 डिग्री पर था। अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री की गिरावट ने सर्दी का घातक बना दिया। घने कोहरे में शहर पूरे दिन लिपटा रहा। शाम चार बजे के आसपास सूरज ने चेहरा दिखाया, लेकिन कोहरे और ठंड के आगे सूरज की एक न चली। थोड़ी देर बाद मौसम का मिजाज फिर बदल गया।
विज्ञापन


कई दिनों से वातावरण में व्याप्त सौ फीसदी आर्र्दता ने तीखी सर्दी को और गंभीर बना दिया है। जानलेवा ठंडक के चलते चौबीस घंटे के भीतर कोल्ड ड्रिंक एजेंसी के सेल्समैन समेत चार लोगों की मौत भी हो गई। मृतकों में एक अज्ञात भी शामिल है, जो मुख्य डाकघर के पास पटरी पर लावारिस हालत में मृत पाया गया। लोगों की सूचना पर पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ठंड से मरने वालों में नूरूल्ला रोड स्थित कोल्ड ड्रिंक कंपनी में सेल्समैन मेवालाल पुत्र स्व. रत्तूलाल निवासी सोरांव, बड़ोखर क्षेत्र के चमरिया टोला निवासी निर्मला देवी एवं झूंसी निवासी एक मजदूर शामिल हैं।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 24 घंटे के भीतर ठंड ने जो रौद्र रूप दिखाया वह ‘एयर ड्रैनेज’ का नतीजा है। मौसम विज्ञानी प्रो. एसएस ओझा के मुताबिक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर तापमान शून्य डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में हिमालय की ठंडी पछुवा हवाएं गंगा के मैदानों में उन इलाकाें की ओर प्रवाहित हो रही है, जहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री के आसपास है। ठंडी हवा के इस प्रवाह को ही मौसम विज्ञान की भाषा में ‘एयर ड्रैनेज’ कहते हैं। रात और दिन के तापमान में कोई खास अंतर नही होने से ठंडक और खतरनाक हो चली है। ऐसा सूर्य के बेहद कमजोर होने के चलते भी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें