फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याणी देवी उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं का हंगामा, चक्का जाम

Tue, 30 Dec 2014 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से शहर के विभिन्न इलाकों में जारी बिजली संकट ने न सिर्फ उपभोक्ताओं वरन विभागीय अधिकारियों की मुसीबत बढ़ा दी है। दरियाबाद के कटेहरा इलाके में पिछले कई दिनों से बाधित बिजली आपूर्ति और पानी की किल्लत से जूझ रहे उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने न सिर्फ कल्याणी देवी उपकेंद्र पर हंगामा किया वरन सड़क पर चक्का जाम कर दिया जिससे यातायात भी बाधित हो गया। इतना ही नहीं उपभोक्ताओं में से कई ने बिजली घर पर पथराव भी कर लिया जिससे मौके पर मौजूद कर्मचारी जान बचाकर भाग निकले।
विज्ञापन


आक्रोशित उपभोक्ताआें के चक्का जाम, यातायात बाधित होने व पथराव की जानकारी पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिसकर्मियों ने आक्रोशित उपभोक्ताओं को समझा बुझाने के साथ ही विभागीय अधिकारियों से भी अति शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करने का अनुरोध किया। आखिरकार दो घंटे की जद़दोजहद के बाद जैसे तैसे चक्का जाम समाप्त हुआ उसके बाद ही यातायात बहाल किया जा सका।

उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से बिजली की किल्लत से जूझ रहे उपभोक्ताओं से सुबह आठ बजे भी उपकेंद्र पर हंगामा किया था। लेकिन मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने यह आश्वासन देकर कि दो घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। लेकिन जब अधिकारियों के आश्वासन के बावजूद बिजली नहीं आयी तो आक्रोशित उपभोक्ता दोबारा उपकेंद्र पहुंच गए और हंगामा कर दिया। उपभोक्ताआें ने विभागीय अधिकारियों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उपभोक्ताआें का आरोप था कि जहां एक तरफ आपूर्ति न होने से बिजली व जलापूर्ति का घोर संकट है वहीं विभागीय अधिकारियों का कोई लेनादेना नही है। स्थिति यह है कि घरों में नित्य कर्म व खाना बनाने के लिए भी पानी नही है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व धोबीघाट व करेली क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर हंगामा किया था। दूसरी ओर विभागीय अधिकारियों का बचाव में कहना है कि ठंड व ओवरलोडिेंग के चलते प्रतिदिन ट्रांसफार्मर फुंक जा रहे हैं जिससे समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विभाग में ट्रांसफार्मरों व तेल की कमी के चलते भी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें