फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के सम्मान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे : डाॅ. त्रिपाठी

Thu, 17 Sep 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
सहसों शिक्षक विधायक डॉ बाबूलाल त्रिपाठी शिक्षकों की समस्याएं सुनते हुए।
विज्ञापन
इलाहाबाद-झांसी शिक्षक विधायक बाबूलाल त्रिपाठी ने बुधवार को सहसों क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण किया। उन्होंने शिक्षकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और विद्यालयों से जुड़ी आवश्यकताओं की जानकारी ली। कुछ समस्याओं का उन्होंने मौके पर ही त्वरित निराकरण भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षकों के साथ संवाद कर उनकी जरूरतों पर चर्चा की। बाबूलाल त्रिपाठी ने कहा कि वे शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए लगातार प्रयास करेंगे। उनके अधिकार और हित से जुड़े मामलों को शासन स्तर तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर रमेश कुमार द्विवेदी, अनिल कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य अरविंद वर्मा, राजेश सिंह, राम आशीष जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें