फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: इफको अध्यक्ष दिलीप संघानी आईसीए ग्लोबल बोर्ड में एट-लार्ज डायरेक्टर चुने गए

Thu, 17 Sep 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
दिलीप संघानी।
विज्ञापन
इफको के अध्यक्ष दिलीप संघानी को इंटरनेशनल कोऑपरेटिव अलायंस (आईसीए) के ग्लोबल बोर्ड में एट-लार्ज डायरेक्टर चुना गया है। यह चुनाव 15 सितंबर को पनामा सिटी में हुई आईसीए जनरल असेंबली में हुआ। संघानी को 526 मत मिले। वह इस पद के लिए भारत के एकमात्र उम्मीदवार थे। उनके निर्वाचन से वैश्विक सहकारी आंदोलन की शीर्ष संस्था में भारत को प्रत्यक्ष प्रतिनिधित्व मिला। इफको फूलपुर इकाई के वरिष्ठ महाप्रबंधक पीके सिंह ने यह जानकारी देते हुए इसे भारतीय सहकारिता के लिए गौरव बताया। संघानी की उम्मीदवारी को भारतीय सहकारिता क्षेत्र और कई देशों का समर्थन मिला। चार दशक से अधिक सार्वजनिक अनुभव वाले संघानी गुजरात विधानसभा सदस्य और सांसद भी रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान महाप्रबंधक पीके पटेल, रत्नेश कुमार, एके गुप्ता, अरुण कुमार, एचआर प्रमुख शंभू शेखर, अनुराग तिवारी, स्वयं प्रकाश, पंकज पांडेय और महामंत्री विजय यादव ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें