फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज-वाराणसी हाईवे के़ चौड़ीकरण का रास्ता साफ

विज्ञापन
Way clear for widening of Prayagraj-Varanasi highway
विज्ञापन
प्रयागराज-वाराणसी हाईवे के चौड़ीकरण का रास्ता साफ
विज्ञापन

0 राजा तालाब पर बने निर्माण को हटाने पर लगी रोक समाप्त
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्रयागराज-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राजा तालाब स्थित प्लॉट संख्या 390 पर बने निर्माण को हटाने पर लगी रोक खत्म कर दी ह,ै किंतु प्लाट संख्या 391 पर 100 वर्ष पुराने मकान का अधिग्रहण न किए जाने के कारण ध्वस्तीकरण पर रोक बरकरार रखी है। कोर्ट ने राज्य सरकार और राजमार्ग प्राधिकरण से जवाब मांगा है। याचिका की सुनवाई 21 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन

यह आदेश न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल तथा न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की खंडपीठ ने बंश बहादुर उपाध्याय और 10 अन्य की याचिका पर दिया है। याचिका पर प्राधिकरण के अधिवक्ता प्रांजल मेहरोत्रा ने प्रतिवाद किया। अर्जी दाखिल कर ध्वस्तीकरण पर लगी रोक हटाने की मांग की। जिस पर कोर्ट ने यह आदेश दिया है। कोर्ट ने डीएम वाराणसी से सर्वे रिपोर्ट मांगी थी। उनकी तरफ से रिपोर्ट दाखिल की गई। इसके बाद कोर्ट ने पहले जारी अंतरिम आदेश संशोधित करते हुए एक प्लॉट के ध्वस्तीकरण पर लगी रोक हटा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें