फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी : प्रयागराज से हल्दिया के बीच जल्द शुरू होगी जलमार्ग सेवा, नौ करोड़ भूमि का अधिग्रहण

Sat, 07 May 2022 11:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज से हल्दिया के बीच जलमार्ग की योजना वर्षों पुरानी है। हल्दिया से वाराणसी के बीच जगह-जगह बंदरगाह का निर्माण हो चुका है। प्रयागराज तक इसका विस्तार किया जाना है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कुंभ-2019 के दौरान भी वाराणसी से प्रयागराज के बीच जलमार्ग की घोषणा की थी।
विज्ञापन
जल परिवहन। डेमो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनजीटी की अनुमति के बाद हल्दिया से प्रयागराज के बीच क्रूज चलाने की योजना के पूरा होने की एक बार फिर उम्मीद जगी है। इसके लिए नौ एकड़ जमीन का अधिग्रहण पहले ही हो चुका है। सर्वे का क्रम भी लगातार जारी है।

विज्ञापन


प्रयागराज से हल्दिया के बीच जलमार्ग की योजना वर्षों पुरानी है। हल्दिया से वाराणसी के बीच जगह-जगह बंदरगाह का निर्माण हो चुका है। प्रयागराज तक इसका विस्तार किया जाना है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कुंभ-2019 के दौरान भी वाराणसी से प्रयागराज के बीच जलमार्ग की घोषणा की थी। इसके बाद भी इसकी घोषणा होती रही लेकिन अलग-अलग कारणों से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। हालांकि अब प्रोजेक्ट पर अब एनजीटी की मुहर लग गई है।

विज्ञापन

कई चरणों में किया जा चुका है सर्वे
 
ऐसे में जलमार्ग सेवा शुरू होने के साथ प्रयागराज तक इसके विस्तार की बाधा भी दूर होती दिख रही है। जलमार्ग सेवा के लिए वाराणसी से प्रयागराज के बीच कई चरणों में सर्वे कराया जा चुका है। नियमित तौर पर हर तीन महीने में भी सर्वे कराया जाता है।
 
 
सर्वे के अनुसार जलमार्ग सेवा शुरू करने में बहुत बाधा नहीं है। इसके अलावा बंदरगाह के निर्माण के लिए करछना के लवायन में नौ एकड़ जमीन अधिग्रहीत की जा चुकी है। उसकी बाउंड्री भी कराई जा चुकी है। ऐसे में अब कोई बड़ी अड़चन नहीं आई तो प्रयागराज से हल्दिया के बीच जलमार्ग सेवा जल्द शुरू होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें