मंसूराबाद-सीताकुंड मार्ग पर किनारे बनी नालियों के पट जाने से राहगीरों और ग्रामीणों की मुसीबत बन
मंसूराबाद-पर्यटन केंद्र सीताकुंड मार्ग पर बारिश के बाद जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। सड़क पर जलभराव होने से आवागमन मुश्किल हो रहा है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी होती है।
ग्रामीणों के अनुसार, दोपहिया वाहन फिसलने से लोग चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शृंग्वेरपुर धाम के तहत बनी नाली को कुछ लोगों ने अपशिष्ट पदार्थों से पाट दिया है। इससे बारिश का पानी नहीं निकल पाता। ग्रामीण छेदी लाल केसरवानी, राकेश केसरवानी, पुरुषोत्तम सोनी, भारत लाल केसरवानी, सुख श्याम केसरवानी, रामू नगरहा, रत्नेश केसरवानी आदि ने अधिकारियों से जल निकासी और सड़क की मरम्मत की मांग की है।