फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नाली जाम होने से चौराहे पर जलभराव, दुकानों में घुसा बारिश का पानी

Thu, 06 Aug 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करनाईपुर क्षेत्र के कहली चौराहे पर बारिश के पानी भरने से बाइक सवार युवक गिरा पड़ा। - फोटो : Social Media
विज्ञापन
बहरिया क्षेत्र के कहली में बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद जलनिकासी व्यवस्था की हकीकत सामने आ गई। लंबे समय से नालियों की सफाई न होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर भर गया और कई दुकानों तक पहुंच गया। पानी दुकानों के अंदर घुसने लगा, जिससे व्यापारियों में सामान खराब होने और आर्थिक नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

व्यापारी राकेश कुमार ने बताया कि सड़क किनारे बनी नालियां पूरी तरह जाम हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद उनकी सफाई नहीं कराई गई। इसके कारण हर बारिश में चौराहे पर जलभराव हो जाता है। इस बार भी पानी दुकानों की दहलीज पार कर दुकानों के अंदर पहुंच गया, जिससे व्यापारियों को सामान सुरक्षित स्थान पर रखना पड़ा। बारिश के कारण कहली मऊआइमा संपर्क मार्ग पर कई स्थानों पर जलभराव हो गया। सड़क पर पानी भरने से राहगीरों, ग्राहकों और वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। व्यापारियों ने प्रशासन से नालियों की तत्काल सफाई कराकर जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें