फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जवाहर नवोदय विद्यालय में शुरू हुई पानी की सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
560 बच्चों की प्यास बुझाने के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय प्रशासन ने दो किमी दूर 30 हार्स पावर की मोटर लगाकर पानी की सप्लाई शुरू की है। 36 वर्ष बाद सप्लाई शुरू होने से बच्चों को अब पर्याप्त पानी मिल सकेगा। विद्यालय पहाड़ पर होने की वजह से पाइप लाइन बिछाने के साथ ही पानी पहुंचाने तक छात्रों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता था। जिस वजह से वह पर्याप्त पानी का उपयोग नहीं कर पाते थे।
विज्ञापन

जिसके बाद विद्यालय प्रशासन ने दो किलोमीटर दूर गुनई में जमीन खरीदकर उसमें पंप हाउस बनाया। वहां से विद्यालय तक पाइप लाइन बिछाई गई। बीच में पाइप लाइन बिछाने को लेकर वन विभाग जरूर रोड़ा बना था लेकिन बाद में सहमत हो गया। जिसके बाद विद्यालय को पंप हाउस से पानी की सप्लाई दी जाने लगी।
बता दें कि सन 1989 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने मेजा पहाड़ी पर जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना कराई थी। विद्यालय में पानी की व्यवस्था के लिए तीन-तीन बोर कराए गए थे लेकिन पहाड़ी इलाका होने की वजह से बोर सफल नहीं हुए। पानी की समस्या को लेकर विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि विद्यालय में पानी की समस्या दूर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें