फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूलाबाद के 200 परिवारों को चार दिन से नहीं मिला पानी

विज्ञापन
water supply at Rasoolabad in Teliyarganj
विज्ञापन
ट्यूबवेल खराब, मरम्मत का किया गया दिखावा
विज्ञापन

पार्षद ने की कई बार शिकायत, टैंकर भी नहीं भेजे
प्रयागराज। रसूलाबाद में ट्यूबवेल खराब होने से करीब 200 परिवारों के सैकड़ों लोगों को चार दिन से पानी नहीं मिला है। लोग पेयजल के लिए भटक रहे हैं। टंकियां खाली हैं और लोगों को दैनिक कार्यों के लिए भी पानी नहीं मिल रहा है। क्षेत्रीय पार्षद मुकुंद तिवारी का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद जलकल विभाग ने ट्यूबवेल मरम्मत का दिखावा किया, स्थिति जस की तस बनी है। लोग डिब्बा-बाल्टी लेकर भटक रहे हैं, लेकिन पानी के टैंकर भी नहीं भेजे गए।
पार्षद ने बताया कि नवरात्र के मौके पर रसूलाबाद में एलआईजी कॉलोनी के पास लगा ट्यूबवेल बुधवार को खराब हो गया। लोगों को इसकी जानकारी दूसरे दिन हुई। शिकायत की गई तो तीसरे दिन जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता टीम के साथ आए। मौके पर कई घंटे रहे अफसर खराबी दूर करना तो दूर खराबी क्या है. इसका पता भी नहीं लगा पाए। अब स्थिति विकट हो गई है। जलापूर्ति ठप होने से परेशान लोग भटक रहे हैं। दूर-दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पार्षद दल के नेता और क्षेत्रीय पार्षद मुकुंद तिवारी ने जलकल विभाग विभाग के अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहाकि अफसर लोगों को सहूलियत देने के प्रति गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें