संगमनगरी के सिद्धपीठ श्री पातालपुरी शनि तीर्थ डांडी महेवा प्रयागराज में माता यमुना का जल तेजी से बढ़ता हुआ आज प्रातः 5:00 बजे मंदिर में प्रवेश कर गया। इस अवसर पर पीठाधीश्वर श्री पराग जी महाराज और श्री शनि परिवार सेवा समिति के सदस्यों ने शनिदेव और माता यमुना की संयुक्त रूप से आरती उतारी।
संगमनगरी के सिद्धपीठ श्री पातालपुरी शनि तीर्थ डांडी महेवा प्रयागराज में माता यमुना का जल तेजी से बढ़ता हुआ आज प्रातः 5:00 बजे मंदिर में प्रवेश कर गया। इस अवसर पर पीठाधीश्वर श्री पराग जी महाराज और श्री शनि परिवार सेवा समिति के सदस्यों ने शनिदेव और माता यमुना की संयुक्त रूप से आरती उतारी। फूलमाला तथा भोग प्रसाद वितरण करने के बाद शनि देव के विग्रह को घंटा घड़ियाल और शंखनाद के साथ ले जाकर श्री हरिश्चंद्र कुशवाहा के मकान में स्थापित किया।
विज्ञापन
भगवान शनि देव का नित्य आरती पूजन विग्रह के रूप में किया जाएगा। प्रत्येक तीन वर्षों में माता यमुना अपने भाई से मिलने अवश्य आती हैं। इसी क्रम में 2023 में माता यमुना ने शनिदेव को पूर्ण स्नान कराया था। पूरे तीन वर्ष बाद इस वर्ष भी शनि देव के मंदिर में यमुना का जल प्रवेश कर गया। इसी के साथ भाई शनिदेव और बहन यमुना का रक्षाबंधन से पूर्व अद्भुत मिलन हुआ। इस मिलन को देखने के लिए हजारों की संख्या में नगरवासी मंदिर के द्वार पर उपस्थित थे।