गंगा और यमुना के जलस्तर में शनिवार को फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि दोनों नदियां अभी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर नैनी में 73.93 मीटर था, जो रात आठ बजे 73.88 मीटर पर स्थिर हो गया।
गंगा और यमुना के जलस्तर में शनिवार को फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि दोनों नदियां अभी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर नैनी में 73.93 मीटर था, जो रात आठ बजे 73.88 मीटर पर स्थिर हो गया। वहीं गंगा का जलस्तर फाफामऊ में सुबह 77.89 मीटर से बढ़कर रात तक 77.91 मीटर और छतनाग में 73.55 मीटर से बढ़कर 73.59 मीटर पहुंच गया। सुबह नैनी में 9.8 मिमी, फाफामऊ में 38.4 मिमी और छतनाग में 36.6 मिमी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
संभावित बाढ़ 2026-27 को देखते हुए बाढ़ शरणालयों में राहत सामग्री, खोज और बचाव दल तथा नाव और मोटरबोट की व्यवस्था के लिए जेम पोर्टल पर खुली निविदा आमंत्रित की गई है। सदर एसडीएम ने बताया कि इच्छुक फर्में और संस्थाएं 27 जुलाई शाम पांच बजे तक जेम पोर्टल पर टेंडर अपलोड कर सकती हैं।