फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज  : बेलन नदी में बढ़ रहा जलस्तर, तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा

सार

बेलन नदी के कैचमेंट क्षेत्र में बारिश के बाद नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बरौधा पिकअप वियर से लगातार बढ़ते डिस्चार्ज के चलते बेलन के साथ टोंस नदी का जलस्तर बढ़ने की भी प्रबल संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेलन नदी के कैचमेंट क्षेत्र में बारिश के बाद नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बरौधा पिकअप वियर से लगातार बढ़ते डिस्चार्ज के चलते बेलन के साथ टोंस नदी का जलस्तर बढ़ने की भी प्रबल संभावना जताई गई है। प्रशासन ने तटवर्ती और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम छह बजे से बृहस्पतिवार सुबह छह बजे के बीच बेलन नदी के कैचमेंट क्षेत्र में हुई बारिश के कारण नरौदा गेज स्टेशन पर जलस्तर करीब दो सेमी प्रति घंटे की दर से बढ़ा। सुबह आठ बजे बरौधा पिकअप वियर से 24,240 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

विज्ञापन


इसके बाद नादौरा गेज स्टेशन पर सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे के बीच जलस्तर 14.67 सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से बढ़ा। दोपहर 12 बजे बरौधा पिकअप वियर से डिस्चार्ज बढ़ाकर 56,960 क्यूसेक कर दिया गया। यह सुबह के मुकाबले 32,720 क्यूसेक अधिक है। वर्तमान में बेलन का जलस्तर करीब 12 सेमी प्रति घंटे की दर से बढ़ रहा है। जारी डिस्चार्ज के कारण नदी के जलस्तर में करीब दो मीटर तक वृद्धि की आशंका जताई गई है। इससे टोंस नदी में भी पानी बढ़ने की संभावना है। निचले और तटवर्ती इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

विज्ञापन

गंगा- यमुना के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी

जिले में गंगा-यमुना के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। हालांकि देर शाम तक दोनों नदियां खतरे के निशान से काफी नीचे रहीं । केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर नैनी में 81.60 मीटर था। शाम चार बजे यह घटकर 81.56 और रात आठ बजे 81.55 मीटर पहुंच गया। वहीं गंगा फाफामऊ में सुबह 81.88 मीटर से बढ़कर रात आठ बजे 81.95 मीटर पर पहुंच गई। छतनाग में गंगा का जलस्तर सुबह 81.13 मीटर था, जो रात आठ बजे घटकर 81.10 मीटर हो गया। एसटीपी बक्शी बांध पर सुबह जलस्तर 81.74 मीटर दर्ज किया गया था, जो रात आठ बजे 81.69 मीटर रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें