Prayagraj News : गंगा यमुना के जलस्तर में वृद्घि के कारण संगम स्थित घाट की तरफ जाने के लिए बाढ़ के प
- फोटो : अमर उजाला।
बाढ़ की चपेट में आने वाले लोगाें को सुरक्षित स्थानाें पर पहुंचाने के लिए आश्रय स्थलों को सक्रिय करने के निर्देश भी दिए गए हैं। यह जिम्मेदारी एसडीएम सदर को दी गई है। फिलहाल, पांच स्कूलों को आश्रय स्थलों में तब्दील किया जाएगा। इनमें सफाई के साथ अन्य व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। एसडीएम सदर युवराज सिंह का कहना है जरूरत पड़ने आश्रय स्थलों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
Prayagraj News : तेजी से बढ़ रहा है गंगा और यमुना का जलस्तर।
- फोटो : अमर उजाला।
डीएम ने देखा हाल
डीएम संजय कुमार खत्री ने बुधवार को बक्शीबांध एसटीपी, मोरी गेट एवं अल्लापुर पंपिंग स्टेशन आदि स्थानाें का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी पंपों को ठीक हालत में रखने के निर्देश दिए। इनके लिए 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने नावों की व्यवस्था करने एवं उनकी टैगिंग कराने के लिए भी कहा। इस दौरान एसडीएम वित्त एवं राजस्व जगदंबा सिंह, एसडीएम युवराज सिंह समेत अनेक अफसर मौजूद रहे।
‘पीछे से साढ़े सात लाख क्यूसेक पानी आ रहा है। ऐसे में दोनों नदियों के जल स्तर में अभी तीन मीटर तक बढ़ोतरी संभावित है। इसलिए लोगों से पशुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए कहा गया है। कुछ घरों तक भी पानी पहुंचने की आशंका है। इसे देखते हुए आश्रय स्थलों को सक्रिय करने तथा जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। ’ - संजय कुमार खत्री, डीएम