फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : फाफामऊ में चार घंटे में 10 सेमी बढ़ा जलस्तर, बारिश नहीं होने के बावजूद गंगा का रुख बढ़ा

Thu, 16 Jul 2026 06:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिले में गंगा और यमुना के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। बुधवार रात आठ बजे केंद्रीय जल आयोग की जारी हुई रिपोर्ट के अनुसार फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 76.78 मीटर दर्ज किया गया, जो शाम चार बजे की तुलना में 10 सेंटीमीटर अधिक है।
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में गंगा और यमुना के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। बुधवार रात आठ बजे केंद्रीय जल आयोग की जारी हुई रिपोर्ट के अनुसार फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 76.78 मीटर दर्ज किया गया, जो शाम चार बजे की तुलना में 10 सेंटीमीटर अधिक है। वहीं छतनाग में जलस्तर 73.09 मीटर पर स्थिर बना रहा।

विज्ञापन


यमुना का जलस्तर नैनी में 73.40 मीटर दर्ज किया गया, जो चार घंटे पहले की तुलना में दो सेंटीमीटर कम है। दिनभर जिले में बारिश नहीं हुई, इसके बावजूद गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। विभाग के अनुसार जिले में खतरे का निशान 84.734 मीटर है। वर्तमान में गंगा और यमुना दोनों नदियां खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही हैं। विभाग ने बताया कि जिले के सभी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें