रामबाग रेलवे स्टेशन पर जलभराव की समस्या से फिलहाल यात्रियों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। भारी बारिश के चलते रेलवे ट्रैक पर लगातार सातवें दिन भी पानी भरा रहा।
रामबाग रेलवे स्टेशन पर जलभराव की समस्या से फिलहाल यात्रियों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। भारी बारिश के चलते रेलवे ट्रैक पर लगातार सातवें दिन भी पानी भरा रहा। स्थिति से निपटने के लिए रविवार को रेलवे की ओर से दिनभर पंप लगाकर पानी निकालने का अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
कुछ पानी निकालने के बाद अब रेलवे कर्मचारी सिग्नल सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए युद्धस्तर पर जुट गए हैं। तकनीकी और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए रामबाग से चलने वाली पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का संचालन अब 26 अगस्त तक झूंसी रेलवे स्टेशन से ही किया जाएगा।
इससे पहले रेलवे ने इन ट्रेनों को 23 अगस्त तक झूंसी से संचालित करने का निर्णय लिया था। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रैक से पानी तेजी से जरूर निकल रहा है लेकिन पूरी तरह पानी हटने और सिग्नल व्यवस्था के सामान्य होने के बाद ही रामबाग से ट्रेनों का नियमित संचालन बहाल किया जाएगा।