फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे : राजधानी एक्सप्रेस में बेडरोल पर रेंगते मिले कॉकरोच, महिला यात्री ने की शिकायत

Mon, 24 Aug 2026 06:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

देश की सबसे प्रीमियम और महंगी ट्रेनों में शुमार हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस (12301) में सफर कर रही एक महिला यात्री को आधी रात में सीट पर कॉकरोच रेंगते नजर आए।
विज्ञापन
राजधाननी एक्सप्रेस के बेडरोल पर मिले कॉक्रोच। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सबसे प्रीमियम और महंगी ट्रेनों में शुमार हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस (12301) में सफर कर रही एक महिला यात्री को आधी रात में सीट पर कॉकरोच रेंगते नजर आए। ट्रेन में फैली गंदगी और बदहाली पर महिला ने सोशल मीडिया के जरिये रेलवे की कार्यप्रणाली पर तीखा सवाल उठाया है।

विज्ञापन


रूपम पांडेय नाम की महिला यात्री 22 अगस्त को हावड़ा से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस के कोच बी-फाइव (सीट नंबर दो) पर सवार हुई थीं। रात के सन्नाटे में करीब 1:30 बजे अचानक कई कॉकरोच उनके बेडरोल पर रेंगने लगे। इस नजारे को देखकर वह घबरा गईं।

प्रीमियम ट्रेन में इस तरह की लापरवाही से नाराज यात्री रूपम ने तुरंत अपना पीएनआर साझा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ‘एक्स’ पर रेल मंत्रालय, आईआरसीटीसी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग कर दिया। उन्होंने लिखा कि हम इन सेवाओं के लिए अपनी जेब ढीली करते हैं और बदले में हमें केवल यह गंदगी मिलती है। मध्य रात्रि में सोशल मीडिया पर रेलवे की इस फजीहत के सामने आते ही महकमे में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें