चौकी इंचार्ज विवेक राय ने बताया कि नई में शिफ्टिंग को 15 दिन पहले अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखा था। भवन निर्माण प्रभारी गौतम त्रिपाठी का कहना है कि चौकी इंचार्ज का पत्र मुझे मिला है। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से विलंब हो रहा है।
एसआरएन परिसर में 16 साल पहले बनी पुलिस चौकी जर्जर हो चुकी है। अस्पताल प्रशासन ने 70 लाख रुपये की लागत से उसी के बगल में दो मंजिला नई चौकी बनाई है। लेकिन, अस्पताल प्रशासन व ठेकेदार की लापरवाही से इसका उद्घाटन नहीं हो सका। बृहस्पतिवार को पुलिस चौकी में बारिश के बाद घुटने तक पानी भर गया। वहां तैनात पुलिसकर्मी पैर ऊपर करके कुर्सी पर बैठकर काम करते नजर आए।
चौकी इंचार्ज विवेक राय ने बताया कि नई में शिफ्टिंग को 15 दिन पहले अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखा था। भवन निर्माण प्रभारी गौतम त्रिपाठी का कहना है कि चौकी इंचार्ज का पत्र मुझे मिला है। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से विलंब हो रहा है। इसके लिए विभाग को शुक्रवार को पत्र भेजेंगे। वहीं, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी तरफ से चौकी का कार्य पूरा करा दिया गया है।