फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटते जल स्तर ने बढ़ाई चिंता,केंद्रीय टीम ने लिया जायजा

विज्ञापन
Water crisis in Prayagraj - फोटो : AU
विज्ञापन
प्रयागराज। शहर समेत जिले के पांच ब्लाकों में भू-जल स्तर तेजी से गिर रहा है। प्रयागराज शहर में प्रतिवर्ष 23सेंटीमीटर जलस्तर खिसकने की जानकारी ने चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में नदी, तालाबों को पुनर्जीवित करने और जल संचय को बढ़ावा देने के लिए पहल शुरू कर दी गई है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की ओर से यहां पहुंची तीन सदस्यीय अफसरों की टीम ने जल स्तर के गिरने के कारणों की गहराई से पड़ताल की है। यह टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन

ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव विश्वजीत बनर्जी के नेतृत्व में यहां पहुंची टीम ने जल संचय के पहलुओं पर डीएम के अलावा खंड विकास अधिकारियों के साथ चर्चा की है। दो जुलाई से शनिवार की दोपहर तक इस केंद्रीय टीम के सदस्यों ने बहरिया, बहादुरपुर, धानुपुर, प्रतापपुर और चाका विकास खंडों में गिरते जल स्तर के कारणों की जानकारी ली। इस टीम में शामिल खेल निदेशक अरुण कुमार यादव के अलावा सेंट्रल ग्राउंड बोर्ड के वैज्ञानिक आरके प्रसाद ने बताया कि पांचों विकास खंडों में प्रतिवर्ष 15-21 सेंटीमीटर जल स्तर नीचे खिसक रहा है। इसे रोकने के लिए जल संचय की प्रणाली को अपनाने के आलावा कोई चारा नहीं रह गया है। फिलहाल इसके लिए वरुणा व ससुर खदेरी नदियों के उद्धार के साथ ही तालाबों को भी संरक्षित करने की योजना पर जोर दिया गया है। खेल निदेशक ने बताया कि जल्द ही टीम दोबारा इस जिले का दौरा कर जल संचय की दिशा में उठाए गए कदमों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें