फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: लालगोपालगंज बाजार में लगेंगे वाटर एटीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारवासियों के लिए अच्छी खबर है। भीषण गर्मी और गिरते भूजल स्तर को देखते हुए नगर पंचायत ने लालगोपालगंज बाजार के प्रमुख स्थानों पर वाटर एटीएम स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस पहल से लोगों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। योजना के क्रियान्वयन और निविदा प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए अधिकारियों ने अधिनस्थों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

बाजार में पेयजल की समस्या आम बात हैै। बाजारवासी प्यास बुझाने के लिए हैंडपंप अथवा बोतलबंद पानी का उपयोग करते हैं। व्यापारियों और ग्राहकों की समस्या को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी ने कस्बा में वाटर एटीएम लगाने का निर्णय लिया है। यह वाटर एटीएम बाजार, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थल समेत ऐसे स्थानों पर लगाए जाएंगे जहां लोगों की आवाजाही अधिक होती है। संवाद
भीषण गर्मी में लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ता है। हमारी प्राथमिकता है कि हर नागरिक को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। वाटर एटीएम लगने से यह समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जुलेखा बानो, अध्यक्ष, नगर पंचायत लालगोपालगंज

वाटर एटीएम की स्थापना के लिए निविदा प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि जल्द से जल्द यह वाटर एटीएम क्रियाशील हो जाए। इन एटीएम में लगाए जाने वाले फिल्टर उच्च गुणवत्ता के होंगे, जिससे लोगों को शुद्ध और ठंडा पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन

पद्मजा मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत लालगोपालगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें