हनुमानगंज। सरायइनायत थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव में बुधवार की सुबह निर्माणाधीन शौचालय के गड्ढे में एक सांड़ गिर गया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सांड़ को बाहर निकाला।
गांव निवासी भोलाशंकर तिवारी अपने मकान के पीछे शौचालय का निर्माण करा रहे हैं। टैंक के लिए खोदे गए गड्ढे में एक सांड़ गिर गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालने के लिए काफी प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने जेसीबी की मदद से सांड़ को सुरक्षित बाहर निकाला।