नैनी के धनुआ गांव में बृहस्पतिवार की रात एक वृद्ध चौकीदार की धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई । शुक्रवार सुबह उसका शव देखकर गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तत्काल वहां से हटा दिया।

विज्ञापन
नैनी थाना क्षेत्र के ठाकुरी का पुरवा निवासी राजबहादुर निषाद धनुआ गांव में रवि तिवारी की जमीन पर गिट्टी बालू का धंधा करते हैं। उनके यहां गांव के ही 75 वर्षीय हजारी लाल भारतीय पुत्र मुन्नीलाल भारतीय रात में चौकीदारी का काम करते थे। वह बृहस्पतिवार की रात घर से खाना खाकर वहां सोने के लिए पहुंचे थे। सुबह उनका शव खून से लथपथ पड़ा देख गांव में खलबली मच गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से घटना के बाबत पूछताछ करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के पुत्र सोनू भारतीय की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के गले और मुंह पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान देखे जा सकते हैं। इंस्पेक्टर नैनी ब्रिज किशोर गौतम का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का कारण पता चल पाएगा। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।