फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली गैंगवार: राजीव राणा के जमींदोज होटल के वेटर की जमानत मंजूर, कब्जे को लेकर फिल्मी स्टाइल हुआ था गैंगवार

Tue, 10 Sep 2024 11:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरेली गैंगवार के आरोपी राजीव राणा के जमींदोज हो चुके होटल कर्मी संदेश की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। यह आदेश न्यायमूर्ति श्रीप्रकाश सिंह की एकल पीठ ने बरेली गैंगवार के आरोपी संदेश की जमानत अर्जी पर अधिवक्ता सुनील यादव को सुन कर दिया है। यह चर्चित मामला बरेली के इज्जत नगर थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन
प्रयागराज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरेली गैंगवार के आरोपी राजीव राणा के जमींदोज हो चुके होटल कर्मी संदेश की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। यह आदेश न्यायमूर्ति श्रीप्रकाश सिंह की एकल पीठ ने बरेली गैंगवार के आरोपी संदेश की जमानत अर्जी पर अधिवक्ता सुनील यादव को सुन कर दिया है। यह चर्चित मामला बरेली के इज्जत नगर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन

 

22 जून की सुबह साढ़े छह बजे प्लॉट कब्जे को लेकर 

बरेली के बजरंग ढाबे पर फिल्मी स्टाइल में रियल गैंगवार हुई थी। यह गैंगवार भाजपा के विधायक रहे राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल के साथी राजीव राणा गुट और दूसरे पक्ष में मार्बल कारोबारी आदित्य उपाध्याय गुट के बीच हुई थी।

थाना पुलिस के सामने घंटो चली ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना की पुलिस ने राजीव राणा गुट के चार लोगो के खिलाफ नामजद और 20 से 25 सहयोगियों व दूसरे पक्ष के आदित्य उपाध्याय, अभिराज और उनके चौकीदार समेत कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जबकि, आदित्य उपाध्याय के नौकर रोहित शर्मा ने भाजपा के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल, उनके साथी राजीव राणा समेत 11 के खिलाफ नामजद और करीब 150 अज्ञात के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन

 

याची के अधिवक्ता सुनील यादव ने दलील दी कि आरोपी संदेश राजीव राणा के होटल का वेटर है। पुलिस ने उसे होटल से उठाया और एक चाकू की फर्जी बरामदगी दिखाते हुए पीलीभीत रोड से गिरफ्तारी दर्शाई हैं। फर्द गिरफ्तारी पर हस्ताक्षर न्यायलय परिसर में कराया गया। याची न नामजद है और न ही उसकी की कोई भूमिका दर्शाई गई है।

 

शासन से रिपोर्ट तलब किए जाने के बाद पुलिस अधिकारियो ने सख्त कार्रवाई शरू की है। इसके बाद पुलिस ने घटना में शामिल लोगो का सुराग लगाते हुए गिरफ्तारी शुरू की। इसमें अब तक विधायक के करीबी राजीव राणा समेत दर्जनों को जेल भेजा जा चुका है। वहीं, बावलियो की संपत्ति कुर्क करने के लिए पुलिस प्रशासन, बीडीए और नगर निगम ने संपत्तियों को चिन्हांकन करना भी शरू कर दिया है।

अब तक आरोपी बिल्डर राजीव राणा का होटल सील करने के बाद बुलडोजर की कार्रवाई हुई। दो बिल्डिंग का ध्वस्तीकरण किया गया जबकि दो और बिल्डिंगों का नोटिस जारी कर दिया गया है।

 

पुलिस जांच में दावा किया गया था की सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि बिल्डर राजीव राणा के सिटी स्टार होटल में गैंगवार की साजिश रची गई थी। इसके तहत 22 जून की सुबह तड़के विवादित प्लॉट पर पहुंचकर जेसीबी से रखें पत्थरों को ढहा दिया गया था। बिल्डिंग को तोड़ दी गई थी और बीडीए की बाउंड्री वॉल को भी तोड़ दिया गया था। इस दौरान दोनों ओर से करीब 100 राउंड से ऊपर फायरिंग की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें